फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव 14 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत खालगढ़ा में तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आयोजन समिति के शिष्टमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर महोत्सव के आयोजन के लिए आर्थिक अनुदान और सांस्कृतिक दलों को भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


दीप महोत्सव समिति अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, सासंद प्रतिनिधि दीपक जोशी, संयोजक सतीश चिलकोटी, ग्राम प्रधान दीपक कुमार, राजीव सक्टा, मोहित पांडेय, शिवराज सिंह आदि की ओर से जिलाधिकारी के आशुलिपिक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि दीप महोत्सव में सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सबका साथ सबका विकास आदि योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए संस्कृति विभाग के मान्यता प्राप्त दलों के कार्यक्रम उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें