फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को मीट-मांस व नाई की दुकानें बंद नहीं हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने साप्ताहिक बंदी मंगलवार के दिन भी शहर में मांस की बिक्री व नाई की दुकानों के खुले रहने पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में पहुंचे बजरंगियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बार-बार आग्रह के बावजूद प्रशासन मंगलवार के दिन शहर में मांस की बिक्री व नाई की दुकानों को पूर्णरूप से बंद कराने में लापरवाही बरत रहा है। मांस की बिक्री से लोगों की आस्था आहत हो रही है। श्रम पर्वतन विभाग भी साप्ताहिक बंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा है कि कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के संयोजक अरुण वाल्मीकि, त्रिशाल वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, महेश, राजेंद्र कुंवर, संदीप, अंकुर, दीपक पचौली, करन, नीरज, रितिक, रवि, मोहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें