फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 17 जुलाई को होगा अशोक के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 17 जुलाई को अशोक के भाग्य का फैसला होगा
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। टूरिस्ट वीजा पर मलयेशिया घूमने गए लधिया घाटी के तलाड़ी रीठासाहिब निवासी अशोक भट्ट को मलयेशिया में बंधक बनाया गया है। उनकी रिहाई को लेकर मलेशिया कोर्ट में 17 जुलाई को फैसला होगा। मलयेशिया स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

लधिया घाटी के तलाड़ी रीठासाहिब निवासी अशोक आठ जून को पंजाब निवासी साथी संदीप के साथ टूरिस्ट वीजा पर मलयेशिया गए थे। वहां वीजा, पासपोर्ट न दिखाने पर मलयेशिया ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके 21 दिन बाद भी अशोक की रिहाई न होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। लधियाघाटी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता नवीन भंडारी और अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने बताया कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है। दूतावास के अधिकारी राजीव अहीर ने उन्हें मेल कर बताया कि मलयेशिया इमिग्रेशन अधिकारी ने अशोक पर वीजा उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। बताया कि 17 जुलाई को अशोक की कोर्ट में पेशी होगी। इसके बाद मलयेशिया कोर्ट फैसला देगी। क्षेत्र के तमाम लोगों ने युवा अशोक की रिहाई की मांग की है। इनमें नीलम गड़कोटी, गिरीश भट्ट, ईश्वर कुल्याल, दीपक शर्मा, गोपाल बड़ेला, रमेश बड़ेला, मदन रावत, चंद्रशेखर गड़कोटी, हरी दत्त भट्ट, भूपेंद्र जोशी, रुद्र सिंह बोहरा, तारा गड़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें