फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार की सहायता राशि मिली

Wed, 22 Apr 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के ग्राम ढकना बडोला निवासी तारा दत्त चनाई को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार की आर्थिक सहायता दी गई है। वे पिछले 13-14 वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज पर प्रतिदिन लगभग 120 रुपये की खर्च कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद वे स्वयं इलाज करवा रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्हें पूर्व विधायक के कार्यकाल में 25 हजार की सहायता मिली थी। उसके बाद से उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई। डीएम मनीष कुमार को दिए गए प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायता राशि स्वीकृत कराई गई। सहायता मिलने पर चनाई और उनके परिवार ने सीएम और जिला प्रशासन का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें