चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के दिगालीचौड़ के पास कोट बसान मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल शिवराम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने मृतक की पत्नी माया देवी को उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने मृतक की पुत्री की कक्षा नौ से बाधित शिक्षा को दोबारा शुरू कराने के लिए परिवार को प्रोत्साहित करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद