फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 787 स्कूलों में शिक्षकों के 492 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में कई दावों के बाद भी सरकारी शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। जिले के 787 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 492 पद खाली हैं। इससे नौनिहालों के भविष्य की नींव शुरुआत से ही कमजोर पड़ रही है। फलस्वरूप अब अधिकतर अभिभावक अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों के बजाय निजी विद्यालयों में दाखिला करवा रहे हैं। वर्तमान में चंपावत जिले के चारों विकासखंडों में प्राथमिक स्तर के 484 विद्यालयों में 11964 छात्र-छात्राएं और उच्च प्राथमिक स्तर पर 198 विद्यालयों में 9082 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि माध्यमिक स्तर के 105 विद्यालयों में आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। माध्यमिक स्तर पर 120 शिक्षकों के पद खाली हैं, जिनमें अतिथि शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया चल रही है। माध्यमिक स्तर पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के बाद भी शिक्षकों के 49 पद खाली हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 175 शिक्षकों के पद खाली हैं। हालांकि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों के सभी पद भरे हैं। कोरोना काल में स्कूलों में किसी प्रकार की छात्र संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। 20 फीसदी से अधिक विद्यालयों में भवन जीर्णशीर्ण होने के साथ ही पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी कामचलाऊ है। संवाद
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या
विकासखंड प्राथमिक विद्यालय छात्र संख्या उच्च प्राथमिक छात्र संख्या
बाराकोट 70 1342 30 985
चंपावत 173 5648 80 4337
लोहाघाट 106 2296 37 1791
पाटी 135 2678 51 1959
कुल 484 11964 198 9082
कोट
जिले में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। माध्यमिक स्तर पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के साथ ही सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द ही सभी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें