फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट कॉलेज में भी 4 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवा शुरू

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में 4-जी इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू हो गई है। इससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई आदि में लाभ मिलेगा। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने 4जी इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया। विधायक फर्त्याल ने प्रदेश सरकार की कार्ययोजना और उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया कि 4जी कनेक्टिविटी आने से कार्यालय और सभी विषय के विभागों में कार्य सुचारु रूप से हो सकेगा। इस दौरान डॉ. अर्चना त्रिपाठी के निर्देशन में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. एमके त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. रितु मित्तल, डॉ. विमला देवी, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. स्वाति मेलकानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें