फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 48 संस्थागत और 5210 लोग होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सोमवार को एक और व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन में भेज दिया गया। इस प्रकार अब जिले में संस्थागत क्वारंटीन की संख्या 48 हो गई है, जबकि 5210 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि दो दिन पहले सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजे गए तीन लोगों के सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के बावजूद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से आए 14 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन में शिफ्ट कर दिया है। जिन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि हरियाणा से नौ, दिल्ली से दो और पंजाब से तीन लोग लोहाघाट पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटीन में रख दिया है। राहत शिविर में लखीमपुर खीरी के 11 मजदूरों को भी शिफ्ट कर दिया है।
एसडीएम ने बताया कि यह सभी 11 मजदूर लॉकडाउन के दौरान पिथौरागढ़ से आकर नगर के एक मकान में रह रहे थे। जिनका पता चलने पर उन्हें राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि राहत शिविर में अब कुल 38 मजदूर हो गए हैं। जिनके भोजन आदि की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। साथ ही मजदूरों को योगाभ्यास कराने के साथ उन्हें शिक्षकों द्वारा साक्षर करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें