फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगालीचौड़ के एक बुजुर्ग के लिए सहारा बनी मित्र पुलिस

विज्ञापन
दिगालीचौड के राहुल को उसके दादाजी की दवाएं देता पुलिस कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
डायबिटीज की दवा के लिए दर-दर भटकने के बाद थक हार चुके नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ के एक बुजुर्ग के लिए मित्र पुलिस सहारा बनी। पुलिस ने खटीमा से दवाएं लाकर बुजुर्ग के घर पहुंचाकर सेवा की बेहतर मिसाल पेश की है। दिगालीचौड़ निवासी राहुल सिंह के दादा डायबिटीज के मरीज हैं। उनका लंबे समय से खटीमा के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उनकी दवाएं खत्म होने पर लॉकडाउन के कारण खटीमा जाना संभव नहीं हो पा रहा था। राहुल ने लोहाघाट और चंपावत में उसके दादा की दवाओं के लिए हर मेडिकल स्टोरों के चक्कर लगाए, जिन्हें सभी जगह से निराशा हाथ लगी। राहुल ने पुलिस की 112 नंबर में फोन कर दादा की दवाएं न मिलने की बात बताई।
राहुल की कॉल का संज्ञान लेते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह ने राहुल के दादा के लिए दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिस पर महिला कांस्टेबल ममता गोस्वामी ने खटीमा में तैनात अपने पति को राहुल के दादा की दवाएं की पर्चे को व्हाट्सअप पर भेजने के बाद उन्होंने दवाएं चंपावत भिजवा दी। सोमवार को पुलिस ने राहुल के घर जाकर उसके दादा की दवाएं उपलब्ध कराई तो वह मित्र पुलिस की इस सेवा भावना का कायल हो गया। उसने सहयोग के लिए पुलिस के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें