फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी टीम के लिए हुए ट्रायल में 42 ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में ट्रायल देता बल्लेबाज। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएयू) ने रणजी ट्राफी के लिए क्रिकेट ट्रायल लिया। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित ट्रायल का शुभारंभ चेयरमैन विजय वर्मा और डीएसओ आरएस धामी ने किया। सीएयू जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी और सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि ट्रायल में शिरकत करने वाले 42 खिलाड़ियों में से चयनित होने वाले काशीपुर में 18 अक्तूबर से दो दिन तक चलने वाले जोनल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जोनल में सफल होने वाले खिलाड़ी राज्य टीम में चयनित होंगे। चयनित खिलाड़ियों का एलान शनिवार को होगा।
विज्ञापन

चयनकर्ता के रूप में बीसीसीआई के प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह और संजय वर्मा थे। अंपायर मनोज टकवाल, पर्यवेक्षक बीएस चुफाल, सीएयू के प्रशिक्षक भगवान बोरा, शैलेंद्र सिंह, दीपक सेठी रहे। ट्रायल के आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोहरा, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, कैलाश भट्ट, सत्यप्रकाश वर्मा, हेमंत वर्मा, तुषार वर्मा, उमेश राय, कल्पना गहतोड़ी, सुनीता आदि ने सहयोग दिया।
कल से होगा अंडर-23 ट्रायल
अंडर-23 आयु वर्ग का ट्रायल गोरलचौड़ मैदान में 18 नवंबर से दो दिन तक चलेगा। इसी तरह अंडर-19 आयु वर्ग का सात नवंबर से, अंडर-16 आयु वर्ग का नौ नवंबर से और अंडर-14 आयु वर्ग का ट्रायल 11 नवंबर से होगा। सभी ट्रायल दो दिन तक चलेेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में खेत में पिच बनाकर अभ्यास किया
ट्रायल में आए 42 में से 29 खिलाड़ियों ने कोरोना काल में क्रिकेट का खास अभ्यास नहीं कर सके। कुछ ही युवाओं ने किसी तरह अभ्यास को जारी रखा। खटीमा के मयंक जोशी भी इनमें से एक हैं। ऑल राउंडर मयंक बताते हैं कि उन्होंने खेत को ठीक कर पिच बनाई और वहीं साथियों के साथ अभ्यास किया। जबकि तेज गेंदबाज भरत शर्मा का कहना था कि शुरुआत में अभ्यास प्रभावित हुआ, लेकिन अगस्त से कॉलेज के मैदान में अभ्यास किया। ट्रायल में भी दोनों ने सधा हुआ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें