फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमेल-लोहाघाट मोटर मार्ग की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहाघाट-चौमेल सड़क सुधारने की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चौमेल-लोहाघाट मोटर मार्ग की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क की हालत ठीक करने की मांग उठाई। समय रहते सड़क ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि लोहाघाट से चौमेल के लिए करीब आठ साल पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था। इसके बाद एक बार लोनिवि ने तीन साल पहले पेचवर्क किया था। सड़क में कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसमें आए दिन दुर्घटनाओं में वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़क की हालत सुधारने की मांग की जाती रही है, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में अजय सिंह बिष्ट, निलाप सिंह, पंकज सिंह, पुष्कर राम, आनंद सरकार, प्रकाश सिंह, नवीन पाठक, विजय सिंह, आशा बिष्ट आदि थीं। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया का कहना है कि सड़क में बने गड्ढों को जल्द भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें