चंपावत। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने केंद्रों में बैठने, पानी और बिजली की व्यवस्था पूरी करने को कहा। नवोदय की प्रधानाचार्या बीनू जैन ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी भेज दिए हैं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
इन विद्यालयों में होगी प्रवेश परीक्षा
चंपावत। जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा जीजीआईसी चंपावत, जीआईसी टनकपुर, विवेकानंद विद्यामंदिर लोहाघाट, विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत, जीआईसी पाटी और जीआईसी बाराकोट में आयोजित की जाएगी। ब्यूरो