फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को जीआईसी से गोरलचौड़ मैदान तक रन फार वोट जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने रन फार वोट दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रैली में प्रतिभाग कर रहे बच्चों, अभिभावकों और आमजन को परिवार के साथ आस पड़ोस में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन


स्वीप प्रभारी अंशुल बिष्ट ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र तभी बनेगा जब सभी मतदाताओं की इसमें भागीदारी होगी। उन्होंने सभी बच्चों से अपने अभिभावकों से मतदान अवश्य करने की अपील करने को कहा। इस अवसर पर स्वीप से जुड़े जीवन कलौनी, विद्यालय स्टाफ, स्कूली बच्चे, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें