फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा के मोहित चंद ने बढ़ाया जिले का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खेल महाकुंभ के तहत हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में बनबसा के मोहित चंद ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य में जिले का गौरव बढ़ाया है। मोहित को खेल मंत्रालय की ओर से पुरस्कार में स्कूटी मिली है। बनबसा के चंद फार्म निवासी राज्य आंदोलनकारी प्रेम चंद के बेटे मोहित ने अंडर 17 में प्रतिभा दिखाई। इसके लिए उसे गोल्डन बूट पुरस्कार के तहत स्कूटी दी गई है।
विज्ञापन


मोहित की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, कोच गौरव खोलिया, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, रवींद्र सिंह महर, अनिल पैट्रीक, दीपक चौहान, दीपक सेठी, जसवंत सिंह उर्फ बब्बू दा, प्रकाश थपलियाल, रघुवर सिंह भंडारी, जीतू साह, भरत भंडारी, आरबी मल्ल, भूपाल सिंह खाती, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, नरेंद्र पंत, कैैलाश भट्ट, नारायण चंद, कांग्रेस नेता महेश चंद, जिपं सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, पूर्व ग्राम प्रधान कमला चंद आदि ने खुशी जताते हुए मोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें