फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मैदान और मस्जिद के नीचे पाकिंग स्थल में ही होगी पार्किंग शुल्क की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आगामी 23 मार्च से शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले को लेकर नगर पालिका बोर्ड ने बैठक कर व्यवस्थाओं का निर्धारण किया। तय हुआ है कि शहर में पार्किंग शुल्क की वसूली ठेकेदार द्वारा जगह-जगह घूमकर नहीं की जाएगी। गांधी मैदान और मस्जिद से नीचे मैदान में ही पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बोर्ड ने मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बोर्ड ने सर्वसम्मति से बाल मुंडन शुल्क में पचास रुपये की बढ़ोत्तरी की है। गत वर्ष बाल मुंडन शुल्क 151 रुपये था, जो इस बार 201 रुपये किया गया है। मेले से पूर्व शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने, खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने, सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त दैनिक पर्यावरण मित्रों की तैनानी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शारदा स्नानघाट क्षेत्र में वस्त्र चेंजिंग रूम, शौचालय, बिजली और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। संचालन वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद ने किया। बैठक में सभासद हसीब अहमद, तुलसी कुंवर, दीपक बेलवाल, रईस अंसारी, पूजा टम्टा, कपिल उप्रेती, सविता बिष्ट, अमित भट्ट, किशोर हर्बोला, हुमा, योगेश पांडेय, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, लिपिक विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें