फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा बैराज में तीन दिनों से छाया अंधकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पिछले तीन दिनों से शारदा बैराज में बिजली नहीं आई है। यूपीसीएल ने भुगतान न किए जाने से यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स स्थित बैराज की बिजली काट दी है। यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का बकाया होना बताया है जबकि यूपी सिंचाई विभाग यूपीसीएल पर पानी के एवज में पैंसठ करोड़ रुपये की वसूली बकाया होना बता रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 6.30 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर यूपीसीएल के निर्देश पर विद्युत विभाग ने 29 दिसंबर की दोपहर बाद शारदा बैराज की बिजली काट दी। बैराज पर रात के समय अंधकार छा जाने से बैराज की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। बैराज पर लगे सीसी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया है। साथ ही बैराज क्षेत्र पर पेयजल की भी समस्या भी पैदा हो गई है। बैराज के आसपास निवास करने वाले शारदा हेडवर्क्स कर्मियों के अलावा पुलिस, एंटीह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट आदि में भी पेयजल संकट गहरा गया है। यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि करीब 6.30 करोड़ रुपये बैराज पर बकाया है। वहीं करीब 6.50 करोड़ रुपये की राशि शारदा हेडवर्क्स कॉलेनी से भी वसूली जानी है। इ

स संबंध में शारदा हेडवर्क्स को नोटिस दे दिया गया है। उधर शारदा बैराज के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कहा कि लंबे समय से यूपी सिंचाई विभाग ने लोहियोहड पावर हाउस संचालित करने को यूपीसीएल को दिए जाने वाले पानी के करीब 65 करोड़ रुपये वसूलने हैं। बता दें कि इसी वर्ष 26 मार्च को भी यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स की बिजली काटी थी। उधर यूपी सिंचाई विभाग कर्मियों का कहना है कि दो विभागों के बीच के विवाद से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैराज कर्मी प्रतिमाह बैराज प्रशासन को बिजली का भुगतान नियमित करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें