टनकपुर (चंपावत)। थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के दौरान पूर्णागिरि धाम पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने डीएम को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने कहा है कि थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के दौरान लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। उन्होंने मेले से दस दिन पहले बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। बता दें कि थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर पर पूर्णागिरि धाम में लाखों लोग पहुंचकर शीश नवाते हैं।