फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आर्मी फार्म से दो गायें ले सकेंगे पशुपालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पशुपालक अब आर्मी फार्म से दो गायें (एक दुधारू गाय और एक बछिया) ले सकेंगे। पहले आर्मी फार्म से पांच गायें लेने की अनिवार्यता थी। दुग्ध संघ ने पहाड़ के हालात का उल्लेख करते हुए इस नियम में बदलाव को पत्र भेजा था जिसके बाद नियमों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में पशुपालकों के पास दो से अधिक पशु पालने की सुविधा अमूमन नहीं है। इस कारण वह आर्मी फार्म से मिलने वाली अच्छी नस्ल की गायों का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। अलबत्ता अब कोई भी व्यक्ति आर्मी फार्म से दो गायें ले सकेगा। इसके लिए पशुपालकों को दो हजार रुपये देने होंगे। दुग्ध संघ के प्रबंधक ने बताया कि यह गाय 8 से 12 लीटर दूध देती है।

इन गायों को लेने के लिए दुग्ध संघ ने पशुपालकों से आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। पशुपालक 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक जिले के 10 पशुपालकों ने आर्मी फार्म से गाय लेने के लिए आवेदन किया है। इन पशुपालकों को मेरठ से गायें लाकर दी जाएंगी। जनवरी में गायें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें