लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित विवेकानंद विद्या मंदिर के बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को घनश्याम जोशी के संचालन में हुए समारोह में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक भूपेंद्र सिंह कुल्याल और अभिषेक मेहता को सम्मानित किया गया।
दोनों ही बाल वैज्ञानिकों ने समाज संस्कृति और आजीविका विषय में शोधपत्र प्रस्तुत किया था। प्रधानाचार्य और संभाग निरीक्षक जगदीश चंद्र पांडेय ने दोनों बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक किशोर चंद्र भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक चित्रदर्शन, उत्तम सिंह मेहता आदि मौजूद थे।