फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के सात दशक बाद रोशन हुआ थपलियालखेड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। आजादी के सात दशकों बाद थपलियालखेड़ा गांव रोशन हो गया। यूपीसीएल ने गांव में 34 सोलर प्लांट वितरित कर गांव में विद्युतीकरण कर दिया। अब तक अंधकार में जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ ही विद्युत विभाग का भी आभार जताया है।
विज्ञापन


आखिर नेपाल सीमा पर स्थित थपलियालखेड़ा गांव का भाग्य प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना से जाग उठा। थपलियालखेड़ा गांव में यूपीसीएल ने 34 सोलर प्लांट वितरित कर ग्रामीणों के अबत क के अंधकार पसरे घरों को रोशनी से जगमग कर दिया। यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि नेपाल सीमा पर दूरस्थ क्षेत्र होने और बीच में वनभूमि के कारण वहां विद्युतीकरण में बाधा आ रही थी। विधायक ने थपलियालखेड़ा गांव को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के द्वारा विद्युतीकरण के लिए चयनित करने को कहा था।

ग्रामीणों को सोलर किट वितरित करने के साथ ही गांव में सोलर प्लांट फिट कर दिए गए। ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षा के तहत विद्युतीकरण की मांग कर रहे थे। इस मौके पर विभाग कर्मियों के अलावा विधायक के ग्रामीण प्रतिनिधि हरीश हैसियत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें