फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सिलिंडर के व्यवसायी उपयोग पर आईओसी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गैस एजेंसी में जिन उपभोक्ताओं ने अपने बैंक खाते और आधार कार्ड लिंक नहीं कराए हैं उन्हें अब गैस रिफीलिंग में सब्सिडी नहीं मिलेगी। छोटे व्यवसायियों के लिए सब्सिडी वाले पांच किलो के सिलिंडर भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


टनकपुर गैस एजेंसी प्रबंधक कमला तिवारी ने बताया कि आईओसी ने 30 नवंबर तक समस्त गैस उपभोक्ताओं को बैंक खाता और आधार कार्ड गैस एजेंसी (गोदाम) में लिंक करने को कहा है। इसके बाद से उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जाएगी। प्रबंधक ने बताया कि आईओसी ने समय समय पर होटलों आदि में छापा मार कार्रवाई कर घरेलू कनेक्शन के सिलिंडरों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मझोले और छोटे व्यवसायियों के लिए 5 किलो के सिलिंडर एजेंसी में उपलब्ध हैं। ठेले, खोमचे वालों आदि के लिए पांच किलो के सिलिंडर शुरू किए हैं, जिनकी रिफीलिंग पर सब्सिडी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें