फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर होती रही गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सरकार के तमाम दावों के बावजूद शुक्रवार को एक गर्भवती महिला को चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जाता रहा।
विज्ञापन


इस महिला ने घर में मृत शिशु को जन्म दिया था और दूसरा शिशु गर्भ में होने के कारण इसकी हालत नाजुक हो गई है। महिला को पिथौरागढ़ महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया,जहां उसने दूसरे शिशु को जन्म दिया। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में समय पूर्व पैदा हुए शिशु को रखने के लिए इनक्यूबेटर नहीं है। इसलिए जच्चा-बच्चा दोनों को हल्द्वानी रेफर किया जाएगा।

लोहाघाट विकासखंड के हरखेड़ा गांव की जानकी देवी (31) पत्नी गंगा राम ने शुक्रवार सुबह घर में एक मृत बेटी को जन्म दिया। दूसरे गर्भस्थ शिशु का जन्म नहीं होने से महिला को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉ. सोनाली मंडल ने परीक्षण करने के बाद गर्भवती को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि गर्भवती की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट भी नहीं थी। इस कारण महिला को पिथौरागढ़ महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आपात चिकित्सा सेवा 108 न मिलने पर उसे खुशियों की सवारी से पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। शिशु का वजन भी कम है।नी रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें