फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधार महोत्सव: खूब हुआ सांस्कृतिक धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार के देवी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल रहा। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा की धर्मपत्नी वैजंती माहरा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। दल नायक राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में आई टीम ने ‘दैंणा होया खोली का गणेशा हो, दैंणा होया मोरी का नारायण हो’ वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


झोड़ा सिलगड़ी का पाला चाला मेरी हिमू नैगे रंगीला भावर, रंगीली बिंदी घाघरी काई, ओ भिना कसिके जानू द्वारहाट आदि गीतों पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीम के गायक रवि राज, गायिका दीपा आर्या, पुष्पा, रचना, कैलाश, सोनू, मनीक, पूजा ने सहयोग किया।

ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला केंद्र जौलजीबी की दल नायक भगवती दनपुरिया और कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, नेपाली गीतों पर बेहतरीन कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
महोत्सव में हुए शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता में राजपूत इलेवन ने जीआईसी को हराकर ट्रॉफी कब्जाई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता, प्रकाश राय, अर्जुन छतोला, कमल राय के संचालन में हुई प्राथमिक वर्ग की हिंदी सुलेख में स्नेहा रजवार, साहिल जोशी, आयुषी अधिकारी, जूनियर वर्ग में भावना अधिकारी, निष्ठा जोशी, पारस शर्मा, प्राथमिक वर्ग की अंग्रेजी सुलेख में स्नेहा, प्रियम, प्रांजली, जूनियर वर्ग में नेहा, भावना, जिया पहले तीन स्थानों पर रहीं।

प्राथमिक वर्ग जीके प्रतियोगिता में राहुल भट्ट, प्रियम पांडेय, पल्लव राय, जूनियर वर्ग में निशांत जोशी, नवनीत पंत, शैलेश पांडेय पहले तीन स्थानों पर रहे। फुटबॉल में राजपूत इलेवन विजेता, जीआईसी लोहाघाट की टीम उप विजेता रही। महोत्सव के मुख्य संयोजक नरेश राय, कोषाध्यक्ष भैरव राय, कै. मोहन पुजारी, मदन राम, डीडी पांडेय, आनंद राय, शिवराज बिष्ट, लालमनी राय, एसएस मौनी, मोहन नाथ, जीवन राय, मुख्य संरक्षक नारायण सिंह देउपा, नाथू राम राय ने विजेताओं को सम्मानित किया।

महोत्सव में आज
रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली गांवों से निकलने वाली मां भगवती और मां महाकाली की शोभा यात्राएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शुक्रवार को चंद्रग्रहण होने के चलते तीनों ही गांवों की रथ यात्राएं दोपहर ढाई बजे से पूर्व ही मंदिर की परिक्रमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें