फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी:दस दिन में शुरू होगा पाटी का डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। इंटर से आगे की पढ़ाई के लिए पाटी के छात्र-छात्राओं को अब दूसरी जगह दौड़ नहीं लगानी होगी। 31 जुलाई तक पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज अस्तित्व में आ जाएगा। इसी शिक्षा सत्र से यहां प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होगी। यह डिग्री कॉलेज पाटी के बंद हो चुके राजकीय प्राथमिक स्कूल में संचालित होगा। इसके लिए पाटी के खंड शिक्षाधिकारी उदय प्रताप मिश्र ने विधिवत सहमति दे दी है।
विज्ञापन


पांच अप्रैल को क्षेत्र के दौरे पर आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र के लोगों को डिग्री कॉलेज की सौगात दी। पाटी के लोगों का कहना है कि यहां कॉलेज खुलने से लधिया घाटी और अन्य ग्राम पंचायतों के नौजवानों की दूरी कम होगी, बल्कि पाटी की बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा केे अवसर मिलेंगे। इसी के चलते पाटी और आसपास के इलाके के छात्र दूसरी जगह प्रवेश भी नहीं ले रहे हैं।

उच्च शिक्षा के केंद्रों में गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते हैं, मगर इनकी संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चंपावत जिले में राज्य बनने से पूर्व सिर्फ दो डिग्री कॉलेज लोहाघाट व चंपावत में थे। मगर अब चार विकासखंड वाले चंपावत जिले में उच्च शिक्षा के केंद्रों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी। टनकपुर, बनबसा, देवीधुरा व अमोड़ी में ये कॉलेज खुल चुके हैं। अब पाटी में इसी शिक्षा सत्र से सातवां डिग्री कॉलेज अस्तित्व में आ जाएगा।
विज्ञापन


पाटी डिग्री कॉलेज को इसी शिक्षा सत्र से संचालित कराया जाएगा। 31 जुलाई से पूर्व इसकी विधिवत स्वीकृति जारी हो जाएगी। क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से विषयों को भी सृजित कराया जाएगा। अपना भवन बनने तक इस कॉलेज को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक लोहाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें