चंपावत। सेवायोजन विभाग की ओर से सीमांत जीआईसी दिगालीचौड़ में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कॅरियर काउंसलिंग की जानकारी दी।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी खजान पाठक ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत, जगदीश आर्य, आशीष प्रताप सिंह, गणेश दत्त पंत, बृजेश सिंह ढेक, जगदीश चंद्र ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। शिविर में 134 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।