फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध व बारहमासी सड़क कटिंग के प्रभावितों से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाराकोट विकासखंड के बौतड़ी और बापरु क्षेत्र में पंचेश्वर में प्रस्तावित बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों के अलावा बारहमासी सड़क की कटिंग से प्रभावित हो रहे ग्रामीणों की दिक्कतों को जाना। यहां मरोड़ाखान से घाट तक का हिस्सा बारहमासी सड़क में, तो बौतड़ी का क्षेत्र पंचेश्वर बांध के डूब वाले इलाके में आ रहा है। इस समूचे इलाके में प्रभावित होने वालों की तादात सैकड़ों में है।

रविवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष उत्तम देव के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, सूरज प्रहरी आदि ने बौतड़ी घाट क्षेत्र में जाकर डूब क्षेत्र के प्रभावितों के दर्द को जाना। प्रभावित नाथू राम, बसंती देवी, धन सिंह, केशव सिंह, कृष्ण कुमार, मदन सिंह, प्रकाश राम, रोशन लाल, शिवराज सिंह आदि ने कहा कि वे बांध के विरोधी नहीं है, लेकिन पहले जमीन के बदले मुआवजे और विस्थापन को स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अब तो मवेशियों को बेचने की नौबत आ रही
बारहमासी सड़क के तहत सिंगदा की महिलाओं ने कहा कि कटिंग से पहले जंगलों और उनके खेतों में भरपूर घास होती थी। अपने जानवरों के उपयोग के बाद वे घास को बिक्री भी करते थे। लेकिन अब हर जगह मलबा होने से घास भी नष्ट हो गई है। और अब स्थिति मवेशियों को बेचने तक की आ रही है। पुष्कर सिंह सामंत, मदन सिंह, करन सिंह सामंत, राम सिंह, मदन सिंह, होशियार सिंह, भुवन सिंह आदि ने कहा कि बारहमासी कटिंग का मलबा डंपिंग जोन के बजाय खेतों व पेयजल स्रोतों पर डाला जा रहा है। साथ ही मकानों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। कहा कि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका।

जमीन, मकान, नौकरी की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार पंचेश्वर बांध पीड़ितों को जमीन के बदले जमीन दे। अगर जमीन न दे पाए, तो जमीन का दाम 10 लाख रुपया नाली मिले। इसके अलावा भवन बनाने को 20 लाख रुपया और हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी मिले। कहा कि विस्थापित वाली जगह में विद्यालय, चिकित्सालय, सड़क, पानी, बिजली, खेल आदि की व्यवस्थाएं हो।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीणों द्वारा यहां उठाई गई समस्याओं को जिलाधिकारी के जरिये प्रदेश व केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। फिर भी ग्रामीणों की बात पर ध्यान न दिया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरेंगे।
उत्तम देव, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें