फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की गंदगी पर भड़की सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण को पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी वंदना सिंह महिला डिलीवरी कक्ष और टायलेट में गंदगी देखकर बिफर गईं। उन्होंने स्टाफ नर्सों को जमकर फटकार लगाई। जनरल बेड में भी गंदी चादरें बिछी थीं। सीडीओ ने उसी समय स्टाफ समिति की बैठक ली। उन्होंने स्टाफ को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और दोबारा गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि यहां चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। अस्पताल में मात्र एक सफाई कर्मी होने से अपेक्षित सफाई नहीं हो पा रही है। इसी तरह पानी की कमी से भी इलाज एवं अन्य कार्यों पर असर पड़ रहा है। सीडीओ ने जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता महेश रौतेला को टैंकर के माध्यम से अस्पताल में पानी सप्लाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें