चंपावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा की पाटी मंडल इकाई का विस्तार कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की मौजूदगी में मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मोर्चा की भिंगराड़ा में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कमल सिंह को महामंत्री, मनोज जोशी, दिनेश चंद्र को मंडल उपाध्यक्ष, मनोज जोशी को मंत्री मनोनीत किया।
वहां विधायक सहित मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जिला उपाध्यक्ष विक्रम गोस्वामी, मंडल प्रभारी विनोद ढेक, जिला महामंत्री श्याम सिंह ढेक, चंद्रशेखर जोशी, दीपक भट्ट, उमेश चंद्र गहतोड़ी, रमेश चंद्र, खिलानंद उप्रेती, मनोज गहतोड़ी, दीपक गड़कोटी, चंदन सिंह आदि थे।