फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ गांव में बंद पड़ा पुराना रास्ता खोलें

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ के ग्रामीणों ने बंद पड़े गांव के आंतरिक मार्ग को खुलवाने की मांग की है। एसडीएम अनिल चन्याल को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सिद्धबाबा के मंदिर से प्रधान के घर के आगे से गांव का पुराना रास्ता एवं सिंचाई गूल थी। जो वर्तमान में प्रधान के घर के आगे से बंद पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां रह रहे अन्य परिवार तो रास्ता देने को तैयार हैं, लेकिन प्रधान द्वारा रास्ता देने से मना किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों एवं खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने एसडीएम ने पुराने रास्ते की जांच कर उसे खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व वार्ड सदस्य दिनेश चंद्र जोशी, मुकेश चंद, कपिल जोशी, हीरा बल्लभ गहतोड़ी, प्रकाश चंद्र गड़कोटी, बंशीधर चौड़ाकोटी, मोहन जोशी, गिरीश कुुलेठा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें