चंपावत। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी की बैठक में नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में गठित ब्लाक कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली की कमियों को देखते हुए नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव रखा गया।
जिसके बाद सर्व सम्मति से हुई चुनाव प्रक्रिया में भरत राम आर्य को अध्यक्ष तथा दीवान सिंह को सचिव चुना गया। इसके अलावा जगदीश चंद्र भट्ट को उपाध्यक्ष, मोहन चंद्र जोशी और नवीन राम को संयुक्त सचिव, लोकमणी शर्मा और हरीदत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष तथा हेम चंद्र पांडेय, आनगिरि, रमेश चंद्र जोशी, नीरज सिंह, भैरव सिंह, रमेश चंद्र जोशी, दीवान सिंह और कालू सिंह को संरक्षक मंडल का सदस्य चुना गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजीव मुरारी, पाटी ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन जोशी, सुरेश जोशी, पुष्कर चंद्र जोशी, भीम सिंह, दीपक सिंह माहरा, शेखरानंद, नवीन सिंह, नारायण सिंह आदि सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद थे।