चंपावत। शनिवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 2925 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
इसमें से 1857 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 1068 बच्चे प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जीआईसी बाराकोट में 194, जीजीआईसी चंपावत में 396, जीआईसी अमोड़ी में 115, जीआईसी मंच में 58, जीजीआईसी टनकपुर 339, जीआईसी लोहाघाट में 354, जीआईसी पाटी में 253, जीआईसी पनिया में 92 और जीआईसी चौड़ामेहता में 56 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है।