चंपावत। यूसीएसएस स्कूल में सत्युग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीसरे समभाव ओलंपियाड में इंटर के छात्र दिव्यांश कार्की ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में समग्रता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
दूसरे नंबर पर हेम चंद्र भट्ट, तीसरे पर अमित सिंह बिष्ट रहे। प्रबंधक एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की ने विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र दिए। प्रधानाचार्य नवनीत बेलवाल, कमल शर्मा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ओलंपियाड में 133 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।