फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और रमेश को चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के तहत हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनुष्का सक्सेना को छात्रा एवं रमेश सिंह को छात्र चैंपियनशिप का खिताब दिया गया। विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में हुए मुकाबलों में दस हजार मीटर दौड़ में रमेश सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। हर्षवर्धन ने दूसरा, संजीव बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। पांच हजार मीटर दौड में हर्षवर्धन, रमेश सिंह, संजीव सिंह, छात्रों की दो सौ मीटर दौड़ में अमन सिंह, सौम्य पंत, दीपक बिष्ट, छात्राओं की दो सौ मीटर दौड़ में अनुष्का सक्सेना, पूनम कश्यप, नेहा जोशी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

छात्रों की सौ मीटर दौड़ में अमन सिंह तो छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में दीप्ति चौहान अव्वल रहीं। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. डीवी सिंह, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. सुनील कुमार कटियार, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. एमएस चौहान, डॉ.एमपी शर्मा, डॉ. जय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें