फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में उल्लास से मनाई होली रंगों में सराबोर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले भर में रंगों का त्यौहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी जगहों पर लोग होली के रंगों में सरोबार रहे। सुबह से ही होल्यारों की टोलियां अपने-अपने अंदाज में होली मनाने और रंग खेलने निकल पड़ी। लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल से रंगने के साथ एक दूसरे के गले मिलकर भी रंगों का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर शराब के कारण हुड़दंग तो हुआ लेकिन कहीं कोई अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आई।

पूल्ड हाउस में डीएम डॉ.अहमद इकबाल और पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होल्यारों की टोलियों ने चलो कहो तो यहीं रम जाएं गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे, सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीयें लाख बरीस और हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है आदि गीत गाए। इसके अलावा फिल्मी गीतों में रंग बरसे चुनर वाली रंग बरसे, आज ना छोड़ेंगे हम तुम्हें हमजोली खेलेंगे हम होली, होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं, होली खेले रघुवीरा अवध में, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी गीतों का गायन किया गया। होली खेलने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक चला। कई स्थानों पर सायंकालीन सत्र में वेदांती होलियों का गायन किया गया।
विज्ञापन


छरड़ी पर महिला होल्यारों ने भी जमाया खूब रंग
चंपावत। छरड़ी पर्व पर महिला होल्यारों ने भी खूब रंग जमाया। सभी स्थानों में महिलाओं की टोलियां भी पुरुष होल्यारों की तरह घर-घर में घूमी और खूब होली गायन किया गया। महिलाओं ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और युवतियों की ओर से स्वांग रूप भी धरे गए। महिलाओं के अलावा बुजुर्गों तथा हर उम्र के युवाओं ने भी अपने अपने अंदाज में रंगों के पर्व का आनंद उठाया।
विज्ञापन


गुजिया सहित परोसे गए अन्य पकवान
चंपावत। विभिन्न घरों में होली मिलने पहुंचे होल्यारों को गुजिया सहित आलू के गुटखे, भांग और पुदीने की चटनी, चिप्स, नमकीन के साथ अन्य पकवान भी परोसे गए। खाने पीने के शौकीन होल्यारों को भांग की ठंडाई के साथ ही सोमरस का पान भी कराया गया। इस दौरान सड़क पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें