बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला भजनपुर इलेवन ने जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ समाजसेवी मुख्य अतिथि महेश चंद ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान भजनपुर इलेवन और टनकपुर की टीमों के बीच मैच हुआ। भजनपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक 31 रन दीपक कुमार ने बनाए। टनकपुर टीम के गेंदबाज अजय ने 2 विकेट लिए। जवाब में टनकपुर की टीम 15वें ओवर में 122 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सर्वाधिक 28 रन निशांत ने बनाए। भजनपुर के गेंदबाज आकाश और रवि ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैच के अंपायर सुरेश सामंत और मोहित चंद थे।