बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला जीतकर कैनाल इलेवन ने अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदन रौतेला ने किया।
मंगलवार को चंदनी इलेवन और कैनाल इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। चंदनी की पूरी टीम 15वें ओवर में 80 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 17 रन धीरज कठायत ने बनाए। कैनाल के गेंदबाज संदीप ने दो विकेट लिए।
जवाब में कैनाल की टीम ने 16वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर विजय हासिल कर लिया। कैनाल की टीम के बल्लेबाज तेजेंद्र ने 22 रन बनाए, जबकि चंदनी के गेंदबाज निशांत ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। मैच के अंपायर शिखर चंद और किशन कश्यप थे।
स्कोरर की भूमिका प्रशांत जोशी ने निभाई। आंखों देखा हाल विनय कापड़ी ने सुनाया। इस मौके पर संदीप पाठक, सोनू भट्ट, अविनाश कुमार, सुरेश सामंत, अरुण गोस्वामी आदि मौजूद थे।