फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव गार्डन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्री कृष्ण कृपा मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा रविवार को संपन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन कथावाचक व्यास स्वामी लक्ष्मण दास जी महाराज ने कृष्ण लीला का बखान किया।
विज्ञापन


उत्सव गार्डन में आयोजित कथा में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे। रविवार को अंतिम दिन व्यास लक्ष्मण दास ने श्रीकृष्ण लीला की कथा सुनाई। कहा कि भगवान कृष्ण ने युद्ध में पांडवों का साथ दिया और असत्य रूपी दुर्योधन का राज नष्ट किया। कृष्ण ने जिस तरह इच्छा मृत्यु का वरदान पाने वाले भीष्म पितामह को दर्शन देकर उनका उद्धार किया, उसी तरह सुखदेव ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर राजा परीक्षित का कल्याण किया। कथा के आयोजन में ट्रस्ट की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कमला पांडेय, जगदीश चंद्र पांडेय, दिनेश चंद्र ओली आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें