फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदरों के उत्पात से मथुरा की टीम दिलाएगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। शहर में लोगों को बंदरों की समस्या से जल्दी निजात मिलेगी। नगर पालिका ने लोगों को बंदरों से राहत दिलाने के लिए मथुरा से विशेषज्ञों (मंकी कैचर) की टीम बुलाई है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी ने बताया कि यह टीम शुक्रवार को यहां पहुंच गई है और शनिवार से बंदरों को पकड़ने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन



चंपावत नगर क्षेत्र और आसपास में सैकड़ों बंदर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शहर में बंदरों द्वारा बच्चों और बुजुर्गों को काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई मोहल्लों में बंदर लोगों के घरों से कपड़े व अन्य चीजों को उठा ले जाते हैं। लोगों द्वारा कई बार नगर पालिका से उन्हें बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई जा चुकी है। पालिका ने अब लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मथुरा की टीम बुलाई है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि ये टीम बंदरों को पकड़ कर आबादी से दूर जंगलों में ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें