चंपावत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) स्वयंसेवकों का पांच दिवसीय घोष वर्ग प्रशिक्षण जारी है। शिविर में स्वयंसेवकों को ड्रम, बंशी, प्रणव, तुरई आदि वाद्य यंत्रों को बजाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रांत घोष प्रमुख मनोहर के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बौद्धिक सत्र में विभाग प्रचारक भगवती ने घोष के संबंध में जानकारी दी। शिविर में आरएसएस की जिले की विभिन्न शाखाओं से 65 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में चल रहे शिविर के संचालन में चंद्रकिशोर बोहरा, जिला प्रचारक पारस, जिला कार्यवाह हरीश पंत, सह जिला कार्यवाह मोहन जोशी, संजय पांडेय, पवन बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं।