फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में अब प्रवेश पत्र बगैर नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में अब प्रवेश पत्र के बगैर कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने बताया कि कॉलेज में अराजक तत्वों पर रोक लगाने के लिए अनिवार्य रूप से छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र को लाना होगा। प्रवेश पत्र नहीं लाने वालों को महाविद्यालय परिसर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रवेश पत्र की चेकिंग के लिए एक अनुशासन समिति बनाई गई है। जो छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों को चैक करेगी। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इस कदम से अराजक तत्वों के कॉलेज में प्रवेश पर अंकुश लग सकेगा। उनका कहना था कि महाविद्यालय परिसर में या आसपास अराजकता करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें