पाटी(चंपावत) पाटी में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में हीरानगर हल्द्वानी ने ढोलीगांव को हराया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भागीरथी अधिकारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन समिति को पांच हजार और जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने विजेता और उप विजेता टीम को 16500 रुपये का पुरस्कार दिया।
इस प्रतियोगिता में 14 टीम हिस्सा ले रही है। पहले मैच में हीरानगर हल्द्वानी ने ढोलीगांव को पराजित किया। दूसरे मैच में पोखरी ने मेहता क्लब जौलाड़ी को, तीसरे मैच में अमौली ने फर्त्याल इलेवन को, चौथे मैच में हल्द्वानी बी ने कूंण इलेवन को पराजित किया। निर्णायक रमेश भटट, रवीश पचौली, नरेंद्र सिंह और राजेश उपाध्याय थे। आंखों देखा हाल विक्रम नाथ गोस्वामी ने सुनाया। स्कोरर सागर मौनी और अमित लडवाल ने की। इस मौके पर बताया गया कि विजेता 11 हजार और उपविजेता टीम को 5500 रुपये का नगद पुरस्कार और ट्राफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में हल्द्वानी, नानकमत्ता, भनोली, पारस, ढोलीगांव, खेतीखान, लोहाघाट, बाराकोट की टीम हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर बीईओ उदय प्रताप मिश्रा, गिरीश सिंग्वाल, कविराज मौनी, गोविंद पचौली, छत्र सिंह बिष्ट मौजूद थे। समिति के चंद्रमोहन लडवाल, प्रवीन पाटनी, सूरज मौनी, ललित पाटनी, संजय पाटनी और संजय फर्त्याल ने सहयोग दिया।