फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी के बच्चों को शिक्षा टेबलेट से दी जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए विभिन्न विद्यालयों में प्राइमरी के बच्चों को टेबलेट के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के अलावा जूनियर विद्यालयों में बच्चों को आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ते हुए इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय त्यारकूड़ा में बच्चों को टेबलेट के द्वारा सौर मंडल तथा गणित में भिन्नों के ज्ञान के बारे में बताया गया। टेबलेट शिक्षण का कार्य हिमवत्स संस्था के स्वयंसेवक मुक्तेश पचौली, ओमप्रकाश टम्टा, गौरव जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि टेबलेट शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के बारे में बताना है। संस्था की ओर से जीजीआईसी में भी टेबलेट और इंटरनेट संबंधी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस मौके पर शिक्षक दिनेश उप्रेती ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें