फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलामी परेड के साथ अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 26 Jul 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
शौर्य दिवस पर चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में अमर जवान स्तंभ पर दीप जलाकर तथा शहीदों की चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पुलिस जवानों ने सलामी दी। डीएम ने कहा कि विविधता में एकता को अपने जीवन में शामिल कर प्रत्यक्ष रूप से दिखाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर अमर जवान स्मारक क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया। कारगिल युद्ध में घायल हुए जवान दान सिंह और  वीरांगना गंगा देवी, पार्वती देवी, केशवी देवी, ईश्वरी देवी, निर्मला देवी, चनी देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय, जीजीआईसी, जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से भारतीय सेनाओं द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए कारगिल युद्ध में शुरू से अंत तक की गयी कार्रवाई जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आयोजित होने वाली एनडीए, सीडीएस, शार्ट सर्विस सलेक्शन आदि की न्यूनतम अर्हता तथा विज्ञप्तियों आदि के विषय के बारे में बताया। कार्यक्रम में लेफ्टीनेंट कर्नल अमनदीप सिंह तूर, कमांडेंट सुभाष यादव, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक पीएस कफलिया, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया
लोहाघाट (चंपावत)। कारगिल विजय दिवस के मौके पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जाबांजों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सैनिक विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में जिला पूर्व सैनिक लीग के  जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कै.राजेंद्र सिंह देव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कारगिल में हुए शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कारगिल युद्ध में शामिल हुए  सेवानिवृत्त कै. एनके पुनेठा ने कारगिल युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया।  इस मौके पर सेवानिवृत्त कै. शेर गिरी, सेवानिवृत्त कै.पीएस देव, रघुवीर सिंह, हयात सिंह, त्रिलोक सिंह, महेश सिंह, शंकर दत्त उप्रेती, खीम सिंह आदि मौजूद रहे। इधर इंडियन नेशनल कांग्रेस युवा ग्रुप कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर लोहाघाट स्थित शहीद स्मारक में  माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकेश पांडेय,  प्रदेश महासचिव रवि माहरा, प्रदेश सचिव अजय गोरखा, जिला सचिव नरेश कुमार राजेश साह, जगदीश आयज् आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कारगिल दिवस पर रक्तदान के प्रति जागरूक किया
टनकपुर (चंपावत)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस एवं रोवर रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान को लेकर प्रचलित शंकाओं को भी दूर किया। कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से न सिर्फ किसी को जीवनदान मिलता है बल्कि शरीर को नई ऊर्जा मिलने के साथ आत्मिक शांति भी मिलती है। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. सीएस साहू, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. एमएस चौहान, डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. श्वेता सिंह व महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें