फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में बदइंतजामी से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले का टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में बदइंतजामी से मरीजों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। बुधवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को देखने के लिए अस्पताल में कोई नहीं मिला।


बुधवार को बुड़हम निवासी गंगा देवी (22) पत्नी चंदन सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर गांव से डोली से सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से मैक्स वाहन से टनकपुर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां अस्पताल कर्मियों ने महिला चिकित्सक न होने का बहाना बनाकर उसे अन्यत्र ले जाने को कहा। रात्रि में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से दंपत्ति को दर दर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुड़हम की पूर्व प्रधान गंगा देवी के ससुर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आनन फानन में महिला को खटीमा में निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां देर रात्रि महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। पूर्व प्रधान ने टनकपुर अस्पताल की हालत सुधारने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें