फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को परिवार नियोजन के लिए आगे आने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में आशा कार्यकत्रियों और एएनएम को जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के बारे में जानकारी दी। डॉ. सिंह ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थाई साधनों के लाभ की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 11, 12, 13 और 24 जुलाई को सीएचसी लोहाघाट में महिला और पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे। इस मौके पर डॉ. एलएम रखोलिया, निर्मला पुनेठा, उमेश जोशी, राकेश पंत, सीता गड़तोड़ी, शांति भंडारी, इंद्रा बिष्ट, संतोष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें