फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार ब्लॉकों में सूख गए 40 पेयजल स्रोत

Mon, 17 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के चारों विकासखंडों में इस वर्ष अब तक 40 से अधिक पेयजल योजनाओं के स्रोत पूरी तरह से सूख गए हैं। इसके अलावा 20 से अधिक सहायक नदियों का पानी भी सूखने के कगार पर है। जिन्हें फिर से पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासनिक कवायद की जा रही है, लेकिन बारिश नहीं हुई तो प्रशासन की कवायद को झटका लग सकता है।
विज्ञापन

इधर, पानी की कमी को दूर करने के लिए 10 से 16 जून तक जल उत्सव मनाया गया। पानी के पोषक चौड़े पत्ते वाले पौधों का रोपण किया गया, लेकिन इस दौरान पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जल उत्सव में लगाए गए अधिकांश पौधे सूखने लग गए हैं।
बारिश नहीं होने से पानी का संकट गहराया
चंपावत। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से जलस्तर गिरने लगा है। वहीं निजी स्तर पर खोदे गए कुओं के ठप होने से कई स्थानों में पानी का संकट गहरा गया है। इसके अलावा हैंडपंप भी दम तोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के अनुसार पहली बार जलसंस्थान के अलावा जल निगम को भी वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल का वितरण रोस्टर के आधार पर किया जा रहा है। चंपावत सीडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूख चुके पेयजल स्रोतों और सहायक नदियों को फिर से सुचारू करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें