चंपावत में एसएसबी परिसर में कोरोना टीकाकरण करते डॉक्टर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले में छह केंद्रों में 399 लोगों को लगा कोरोना टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 542 लोगों को टीकाकरण के लिए चयनित किया था। एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरारी के नेतृत्व में परिसर में डॉ. मनीष बिष्ट ने 85 लोगों का टीकाकरण किया।
इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल में 52, पीएचसी पाटी में 88, बाराकोट में 32, सीएचसी लोहाघाट में 57 और उप जिला अस्पताल में 85 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं दूसरे चरण का टीकाकरण 19 फरवरी से शुरू होगा। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 16 जनवरी से 19 जनवरी तक जिन लोगों को कोराना के टीके लगे हैं, उन्हें दूसरी डोज 19 फरवरी को दी जाएगी।