फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को बी और सी परीक्षा के लिए किया जा रहा दक्ष

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल एनसीसी कैडेट। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है। प्रशिक्षण में 60 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। इन्हें सेना के अधिकारियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. कमलेश सक्टा ने बताया कि सेना के नायब सूबेदार हीरा सिंह और हवलदार भूपेंद्र सिंह की ओर से कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट की समझ को और अधिक विकसित करना है। एनसीसी कैडेटों के लिए बी और सी परीक्षा पास करने के लिए इस शिविर में प्रतिभाग करना अनिवार्य होता है। ले. सक्टा ने बताया कि यह 17 फरवरी तक कॉलेज में कैडेटों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां और नोट्स तैयार कराए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने सभी प्रतिभागी कैडेट को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें