विश्व रक्तदान दिवस पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के सहयोग में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों रक्तदान कर महादानी बने। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन श्याम नारायण पांडेय ने किया। शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
डीएम ने कहा कि रक्तदान के जरिए गर्भवती महिलाआें, मरीजों, घायलों और अन्य जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने रक्तदान को प्रेरित करने वाली कविता सुनाई। शिविर में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी ने, रक्तदान शिविर का संचालन पैथॉलॉजिस्ट डॉ. सुषमा नेगी, लैब तकनीशियन राम चंद्र, मनोज मेहता, उमेद सिंह बसेड़ा ने किया।
ये बने महादानी
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, विकास रैंसवाल, नवनीत, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, प्रिंस एन के, विनय कुमार, हरीश सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज, अरुण, रमेश गिरि, विजय चौहान, प्रकाश जोशी, जितेंद्र कुमार, विकास गिरि, प्रकाश, संदीप पांडेय, रजत चौधरी, कमल रावत, राजेश कुमार गुप्ता, शंकर दत्त बिनवाल, महेंद्र मनराल, सुरेश चंद्र जोशी, अनिल कुमार, आशीष पांडेय, रवींद्र, दिनेश सिंह, सौरभ कुमार, जोध सिंह, रमेश पंत, सपना, विशाल उप्रेती, मनमोहन सिंह, कमलेश उप्रेती।
इन्होंने किया सहयोग
एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डॉ. एचसी त्रिपाठी, डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. उदय शंकर, डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. श्वेता खर्कवाल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन दीपक जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, गिरीश जोशी, मणिप्रभा तिवारी, लोकमणि पंत, नवीन तड़ागी, देवीदत्त जोशी, कैलाश अधिकारी, गौरव पांडेय, निशा पांडेय।