फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जटन विराजत गंग, भोले नाथ दिगंबर...

Mon, 20 Jan 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में माघ मास के प्रथम रविवार को कलश संगीत कला समिति की ओर से पांडेय पूजा सदन खड़ी बाजार में शास्त्रीय संगीत पर आधारित बैठकी होली का आयोजन किया।
विज्ञापन

धर्म सिंह अधिकारी और हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता में समाजसेवी गिरिश पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल कलाकार आयुष भट्ट ने श्रीराम स्तुति भजो रे भय्या राम गोविंद हरि, डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने मेरी विनती सुनो सांवरे रामजी प्रस्तुत किया। महेश जोशी ने राग काफी में भव भंजन गुण गाऊं, मैं अपने राम को रिझाऊं और धर्म सिंह अधिकारी ने राग काफी जटन विराजत गंग, भोले नाथ दिगंबर और दिनेश बिष्ट ने राग जंगला काफी ठाड़ो नंद को छयल, बीच डगर नहीं जाऊं में जमुना लेके गागर और हिमेश कलखुड़िया ने राग खम्माच करूंगी नगर बीच शोर, वो दधि वाले कान्हा और गिरिश पंत, प्रेम बल्लभ भट्ट, प्रकाश पांडेय ने होली रागों का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें